Home Uncategorized शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर समाधान दिवस मे दिया...

शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर समाधान दिवस मे दिया ज्ञापन

50
0

 

झांसी। देशी शराब की दुकान को कही ओर स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर दर्जनों क्षेत्रवासियों ने समाधान दिवस मे पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शराब का ठेका खुलने से उनके यहां के बच्चे पढ़ाई करने नहीं जा पा रहे ओर घर परिवार में प्रतिदिन शराब पीकर आने पर विवाद की स्थितियां बन रही है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी गेट निवासी दर्जनों लोग आज तहसील में आयोजित समाधान दिवस मे पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके यहां लक्ष्मी गेट पर देशी शराब का संचालित हो रहा है। इसी ठेके के पास स्कूल भी है। जिससे स्कूल पढ़ने वाले बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा वह लोग स्कूल पढ़ाई करने नहीं जा पा रहे है। साथ ही देर रात शराब के नशे में लोग घर परिवार में विवार ओर मारपीट कर रहे है। उन्होंने देशी शराब के ठेके को कही ओर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here