Home Uncategorized अवर अभियंता ने अपने ही साथी पर लगाया लात घुसो से मारपीट...

अवर अभियंता ने अपने ही साथी पर लगाया लात घुसो से मारपीट ओर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

149
0

 

झांसी। लोक निर्माण विभाग खंड भवन अखाड़ा बन गया। दो इंजीनियर में हुई मारपीट की घटना से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। एक इंजीनियर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में अपने ही साथी पर लात घुसो से मारपीट करने ओर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

इंजीनियर कमलेश अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड भवन का शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आज वह अपने कार्यालय में पहुंचे तभी उनके साथी अधिकारी ने उनके साथ गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कमलेश का आरोप है कि जब वह अपने चेंबर में पहुंचे तो वहां भी उनके साथ गाली गलौज कर लात घुसो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया कि यह सारी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और वहां मौजूद अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने देखी भी है। उन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से कार्यवाही की मांग की है।

कोई झगड़ा नहीं हुआ झूठी शिकायत की है

झांसी। इस संबंध में दूसरे पक्ष इंजीनियर लैक्टिस शरण अवर अभियंता से वार्ता कर मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। किसी प्रकार की कोई मारपीट की घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके ऊपर उनके साथी इंजीनियर कमलेश झूठे आरोप क्यों लगा रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here