Home Uncategorized भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या को दिव्य और भव्य...

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या को दिव्य और भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए रूपरेखा तैयार

113
0

 

झांसी। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा के आयोजन होना तय हुआ है।

स्थानीय सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ मन्दिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर धर्माचार्य श्रद्धेय आचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि के रूप में, डॉ दिलीप कुमार शर्मा

के साथ समाज के गणमान्य बंधुओं की आज बैठक संपन्न हुई।

भगवान परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं सभी विप्र संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से बताया कि सभी ब्राह्मण बंधु मिलकर अपने इष्ट भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से लक्ष्मी व्यायाम शाला से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा का नगर भ्रमण उपरांत पुन: लक्ष्मी व्यायाम शाला में वापसी के साथ समापन होगा।

शोभायात्रा से पहले कार्यक्रम स्थल पर 101 विद्वान पंडितों द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती की जाएगी। तदुपरांत महापुरुषों के स्वरुपों का पूजन होगा। रथ पर विराजमान 101 पंडितों द्वारा शोभायात्रा में स्वस्ति वाचन किया जायेगा।

महिला श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश लेकर चलेंगी। पीतवस्त्रधारी पुरुष एवं युवा धर्म ध्वज लेकर आगे चलेंगे। शोभायात्रा में डोल नगाडे के साथ डीजे व बैण्ड होगा। आकर्षक बग्गियो पर श्री राम दरबार, श्री कृष्ण दरबार, शिव पार्वती जी एवं भगवान परशुराम के स्वरूप विराजमान होंगे।

कार्यक्रम में मैथिली मुदगिल , पुरुषोत्तम स्वामी , गोकुल दुबे , आर एन उपाध्याय , पीयूष रावत , पी एन गोस्वामी , विनोद अवस्थी, अरविन्द वशिष्ठ, जेएस लिटौरिया , प्रभात शर्मा रोहित पांडे आदि उपस्थित रहे। अंत में नरेश श्रृंगीऋषि ने सबका आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here