
झांसी। पूर्व पार्षद ने वार्ड नंबर 24 में सरकारी धन से लगाए गए हैंडपंप में घोटाले का आरोप लगाकर नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
भगवंत पुरा के ग्राम सिमराहा वार्ड नंबर 24 के पूर्व पार्षद लालता प्रताप ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके वार्ड में पूर्व पार्षद ने नगर निगम की ओर से सरकारी हैंडपंप लगवाए थे। इन हैंडपंप लगवाने में पूर्व पार्षद ने अपने प्राइवेट स्थानों पर लगवा लिए। शिकायत कर्ता ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर हैंडपंप में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी धन का जो दुरपयोग हुआ है उसकी धनराशि वसूली करनी की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

