Home Uncategorized गहोई गौरव ने किया मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स- 2025 एकता गुप्ता का...

गहोई गौरव ने किया मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स- 2025 एकता गुप्ता का सम्मान

40
0

झांसी। आज गहोई गौरव ने मिसेज साउथ एशिया यूनिवर्स -2025 एकता गुप्ता का सम्मान रामनाथ गेड़ा हाल में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा एवं निवर्तमान अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया । सम्मान समारोह में कोंच की रहने वाली इंजीनियर एकनाथ गुप्ता और ममता गुप्ता की पुत्री एकता गुप्ता ने बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है उनका सम्मान गहोई गौरव महिला विंग द्वारा किया गया उनको शॉल श्री फल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा आज गहोई समाज की महिलाए किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं आज गहोई समाज की महिलाओं ने हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है प्रशासनिक क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र, चिकित्सा, शिक्षा, खेल जगत, राजनैतिक आदि जगह पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है उसी क्रम में आज सौन्दर्य जगह में एकता गुप्ता जी ने मिसेज साउथ यूनिवर्स 2025 का क्राउन जीतकर बता दिया है कि वर्तमान में महिलाएं कहीं पर भी पुरुषों से पीछे नहीं हैं उन्होंने 8 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है मैं उनके परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने उनको आगे बढ़ाने में उनका साथ दिया और पूर्ण रूप से सहयोग किया मैं एकता गुप्ता जी को हृदय की गहराई से धन्यवाद देता हूँ उन्होंने पूरे विश्व में समाज का नाम रोशन किया है मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ कि एकता गुप्ता जी आगे बढ़े पूरा गहोई समाज उनके साथ हैं
कार्यक्रम में के डी गुप्ता, रामकुमार लोहिया, कमलेश सेठ रज्जू, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश खाँगट,, विजय गुप्ता गब्बर, आंजनेय गुप्ता, सत्यव्रत सरावगी, विकास सिजरिया, विकास सहारा , शिवम गुप्ता लकी, रामप्रकाश हाथनोरिया, अनुज खैरा, राजेश खांगट , संजय नौगरैया, राम गुप्ता, आकाश नीखरा, गोविंद वरसैया, सुनील लोहिया, रामजी गुप्ता, राजकुमार चउदा, रामबाबू शर्मा, महिला शक्ति श्रीमती अलका गेडा , राधिका खांगट , रुचि मर, प्रीति गुप्ता, आयुषी गुप्ता, रीमा गुप्ता, सीमा वरसैया, कुमकुम गुप्ता, सोनम खैरा, प्रियंका सरावगी, मंजू लोहिया, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमर नगरिया ने एवं आभार महामंत्री गोपाल मर ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here