Home Uncategorized अन्नापूर्णा कॉलोनी में देर रात युवतियों की अश्लीलता से परेशान लोगों ने...

अन्नापूर्णा कॉलोनी में देर रात युवतियों की अश्लीलता से परेशान लोगों ने बुलाई पुलिस,जांच पड़ताल जारी, वीडियो वायरल 

166
0

 

झांसी। रिहायशी इलाकों में किराए से कमरा लेकर अनैतिक कारोबारों को अंजाम देने बालों की संख्या महानगर में लगातार बढ़ती जा रही है। इनके अनैतिक कार्यों से परेशान क्षेत्रवासी लगातार पुलिस को सूचित कर कार्यवाही की मांग करते है। लेकिन सूचना देने वालों को सिर्फ कार्यवाही का भरोसा दिया जाता है, कार्यवाही होती नहीं। जिसके चलते क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। अभी ऐसे ही एक प्रकरण गुमनावारा का अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि

ऐसा ही मामला अभी गत रात्रि कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर अन्नपूर्णा कॉलोनी में हुआ। जहां देर रात दर्जनों महिलाएं ओर पुरुष अपने अपने घरों से बाहर निकल कर जमाकर हंगामा काटने लगे। उनका आरोप था कि यहां यादव जी के यहां किराए से रहने वाली युवतियां देर रात शराब के नशे में पूरे इलाक़े में छोटे छोटे कपड़े पहन कर अश्लीलता करती है, गलिया देती जिससे यहां का वातावरण दोषित हो रहा ओर युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है। क्षेत्रवासियों की सूचना पर डायल 112 ओर बड़ागांव गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अभी परीक्षा चल रही है, परीक्षा समाप्त होने के बाद कार्यवाही करेंगे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां किराए से रहने वाली युवतियों का सत्यापन भी कराया जाए। वहीं बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी ने बताया डायल 112 पर सूचना मिली थी जिस पर जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। लेकिन वहां कोई मिला नहीं। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को दो दिन का समय दिया गया है। वहीं इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here