
झांसी। मां लहर की देवी मंदिर से मां की 28 मार्च 2026 को निकलेगी भव्य रथ यात्रा। रथ यात्रा को भव्य बनाने के लिए रूप रेखा तैयार करते हुए कमेटी सदस्यों की बैठक संपन्न हो गई है।
शुक्रवार को सीपरी बाजार स्थित प्राचीन मां लहर की देवी मंदिर पर आयोजित बैठक के बाद मंदिर के महंत मोहन गिरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 28 मार्च को माता की रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सीपरी बाजार क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा में 11 सौ कलश पीले वस्त्रों में महिलाएं सर पर रखकर निकलेंगी। यात्रा में डीजे ढोल नगाड़े होंगे। रथ पर माता की प्रतिमा सवार रहेगी जिसका जगह जगह स्वागत होगा।
साथ ही रथ यात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया जाएगा।
इस दौरान संयोजक पंकज शुक्ला, मनीष रावत, मुकेश यादव, हरिओम यादव, महेंद्र दुबे, विवेक बाजपेई, प्रभु दयाल साहू,दीपक भाटिया, शैलेंद्र खरे, प्रवेश यादव, दीपक यादव, कामेश अहिरवार, सुमित उपाध्याय, अनमोल गोस्वामी , राहुल सेन आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

