
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री, झांसी प्रभारी बेवी रानी मौर्य ने बुधवार को झांसी में जनप्रतिनिधियों ओर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास, पानी, बिजली की योजनाओं पर मंथन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मीडिया को बताया कि गर्मी आने से पहले जनता को बिजली पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नई योजनाओं के साथ जनता को बिजली की नई योजनाओं का किस प्रकार लाभ मिल सकता है, जल शक्ति मिशन के तहत हर घर जल हर घर नल से पानी कैसे पहुंचना है, इस पर जनप्रतिनिधियों ओर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि सड़क पर गड्ढे भरने ओर पीडब्लू डी द्वारा कितनी सड़के बना दी गई कितनी सड़कों को बनने का कार्य रह गया ओर ब्रिज निर्माण आदि की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने डिफेंस कोरिडोर और कहा कि लगातार कार्य जारी है, बुंदेलखंड का विकास तो होना चाहिए, यहां की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाना चाहिए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

