Home Uncategorized हैदराबाद पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले दो युवकों को झांसी से...

हैदराबाद पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले दो युवकों को झांसी से दबोचा

81
0

 

झांसी। साइबर अपराधियों के खिलाफ हैदराबाद में चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरे देश में हैदराबाद पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी गिरफ्तारी में झांसी के दो युवक शामिल है।

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद की साइबर सेल ने सोमवार को झांसी के थाना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ में छापेमारी कर ऋषभ चौधरी ओर माधव रायकवार को गिरफ्तार कर अपने साथ हैदराबाद ले गई। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवक हैदराबाद में साइबर अपराध करने वाले बड़े गैंग से जुड़े हुए है। हैदराबाद पुलिस टीम अभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here