Home Uncategorized कब्जे संबंधित शिकायतों का निस्तारण टीम गठित कर मौके पर शिकायतकर्ता के...

कब्जे संबंधित शिकायतों का निस्तारण टीम गठित कर मौके पर शिकायतकर्ता के समक्ष करें : प्रभारी जिलाधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर समस्त विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का स्वयं गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें

17
0

 

झांसी। तहसील झाँसी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों एवं संपूर्ण समाधान दिवस सहित थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता परक किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि शासन स्तर से निस्तारण का फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता शिकायत से संतुष्ट होने की जानकारी दें सकें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए मौके पर ही निस्तारित शिकायतों के शिकायतकर्ता से फोन से वार्ता करते हुए संतुष्टि की जानकारी ली।

प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर निजी भूमि सहित सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद खाली खेतों में चकरोड आदि की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्ज़ा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16,सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने उपस्थित आमजन सहित जनपदवासियों को बताया कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन बूथ लेबल अधिकारी पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक संबंधित केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पुन: नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन अथवा नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाएं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर श्रीमती राजकुमारी उर्फ गुड्डू, पत्नी हर प्रसाद कुशवाहा निवासी मतवाना बरुआसागर ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पीड़िता के पति हरप्रसाद का वर्ष 2013 में दुर्घटना मे पैर कटने से विकलांग हो गये थे प्रार्थिया ने उक्त मौजा फुटेरा बरुआसागर झाँसी में आराजी न0 3961, 3962 व 3963 के जुज भाग का बैनामा दिनाँक 26-06-2012 को लक्ष्मन व उसके भाईयो पुत्रगण स्व० सहू निवासी बरुआसागर जिसकी नाप 1170 वर्गफुट का क्रय किया था। जिसमे विपक्षी अभिनाश कुशवाहा निवासी उन्नाव गेट बाहर झाँसी मो0 (7985554876) जो कि पीड़ित को उक्त प्लाट पर निर्माण करने से रोकता है तथा कहता है मैं ही उक्त प्लॉट पर जबरन लाठी डण्डा के बल पर कब्जा करूँगा। जिसकी शिकायत प्रार्थिया के पति ने दिनाँक 01-09-2025, 04-10-2025, 05-11-2025 पर स्थानीय पुलिस व उत्त अधिकारियो से की है लेकिन आज तक कोई सुनवायी नहीं की गई तथा विपक्षी व उसके सहयोगी धमकी हे रहे थे कि वापिस प्लॉट पर गये तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देगे। श्रीमती राजकुमारी ने पुन मांग करते हुए कहा कि उपरोक्त घटना किसी सक्षम ईमानदार अधिकारी से जाँच कराए जाने का अनुरोध किया।

प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरआई एंव थानाध्यक्ष बरुआसागर को मौके पर जाकर दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार सिंह, तहसीलदार सदर विवेक कुमार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here