
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के एलाइट सीपरी रोड पर स्थित कृषि कार्यालय की दिवाल के पीछे तार के फंदे से बंधा एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव पूरी तरह से काला पड चुका था।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाईट सीपरी रोड स्थित संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय में दुर्गंध आने पर लोगों ने दिवाल के जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव बैठी हुई मुद्रा में पड़ा था। शव के गले में तार का फंदा पड़ा था। शव बुरी तरह से काला पड चुका ओर दुर्गंध आने लगी थी। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पूरा घटना क्रम हत्या की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका।पुलिस ने जांच पड़ताल कर फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

