
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी रोड स्थित किराना की एक दुकान का देर रात अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। चोर दुकान के अंदर रखी गुल्लक से करीब बीस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मालिनो का चौराहा निवासी आलोक जैन की सुभाष गंज गांधी रोड पर जैन किराना के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह आलोक बुधवार को दुकान बंद करके अपने घर पहुंचा था। गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा दुकान का लकड़ी का दरवाजा टूटा पड़ा था। घटना की सूचना आलोक ने पुलिस को दी। आलोक ने बताया कि चोर उसकी दुकान की गुल्लक से करीब बीस हजार की नकदी चोरी कर ले गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

