Home Uncategorized फर्जी प्रपत्र तैयार कर रुपए कमाने के लिए बनाई थी शराब तस्करी...

फर्जी प्रपत्र तैयार कर रुपए कमाने के लिए बनाई थी शराब तस्करी की योजना, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

30
0

झांसी। दो दिन पूर्व सेल टैक्स विभाग की टीम को देख अवैध शराब से भरे ट्रक को छोड़कर भागने वाले माफिया को आज थाना सीपरी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध धन अर्जित करने के लिए ट्रक चालक के साथ मिलकर फर्जी प्रपत्र तैयार कर शराब तस्करी कर खेल शुरू किया था।

जानकारी मुताबिक 31 जनवरी को सेल टैक्स विभाग की टीम ग्वालियर रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सेल टैक्स विभाग की टीम को देख ट्रक संख्या यूपी 13 बी टी 9800 को लावारिश हालत में छोड़ कर चालक भाग निकला था। सेल टैक्स विभाग की टीम ने उसे कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसके अंदर कागज के गत्तों के अंदर नीचे शराब की पेटियां छिपी थी। जिसकी सूचना सेल टैक्स विभाग ने तत्काल थाना सीपरी बाजार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए अवैध शराब की 503 पेटियां कीमत करीब पचास लाख से अधिक को कब्जे में ट्रक को लावारिश में दाखिल करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले की विवेचना के दौरान ट्रक पर अंकित नंबर पर उसका रजिस्ट्रेशन पर अंकित पते पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला जिस युवक का रजिस्ट्रेशन पर मोबाइल नंबर अंकित है वह साइबर कैफे पर कार्य करता है, जब साइबर कैफे संचालक से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि यह एक माह पूर्व ट्रक खरीदा गया है, जिसने खरीदा था उसका ओटीपी नहीं मिल रहा था इसलिए उसने रजिस्ट्रेशन में अपने यहां कार्य करने वाले कर्मचारी का मोबाइल नंबर अंकित किया था। इसके बाद पुलिस इसके असली मालिक जिला संभल के बलिया निवासी सतीश माली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सतीश माली ने जुर्म कबूल करते हुए बताया था कि उसने गलत तरीके धन अर्जित करने के लिए चालक के साथ फर्जी दस्तावेज एग्रीमेंट नोटरी तैयार कर शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here