Home Uncategorized ललितपुर के युवक की हत्या कर शव झंडियों में फैंका, मृतक की...

ललितपुर के युवक की हत्या कर शव झंडियों में फैंका, मृतक की पहचान बैंडर के रूप में हुई

243
0

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में खून से सने पड़े शव की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक के सर में कनपटी पर चोट का निशान है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से बरामद हुआ पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। मृतक रेलवे स्टेशन पर वेंडर के रूप में कार्य कर रहा था। रेलवे में वेंडर होने की वजह से इस हत्याकांड का खुलासा करने में नवाबाद पुलिस के साथ जीआरपी थाना पुलिस भी छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर नौ जाने वाले मार्ग पर आज सुबह राहगीरों ने विश्वासी हनुमान मंदिर के पास झाड़ियों में एक युवक का रक्त रंजीत पड़ा शव देखा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस ओर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव की जांच पड़ताल की। आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक की कनपटी पर चोट का निशान है, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी हत्या करके शव को यहां फैंका गया है। चोट किस वस्तु से लगी पुलिस ने इसके लिए उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से बरामद पहचान पत्र में वह रेलवे का वेंडर है, उसका नाम जगमोहन कुशवाहा वह जिला ललितपुर के तरई सहवास का निवासी है। नवाबाद पुलिस के साथ थाना जीआरपी पुलिस भी मामले की छानबीन कर इस हत्याकांड से पर्दाफाश करने में जुटी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here