
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने पचास लाख रुपए कीमत से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। जिस ट्रक से यह शराब बरामद हुई वह ट्रक माफिया सेल टैक्स टीम की चेकिंग को देख छोड़ कर भाग गए थे।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को सेल टैक्स विभाग की टीम ग्वालियर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक संख्या यूपी 13 बी टी 9800 में सवार चालक ओर अन्य लोग सेल टैक्स टीम को देख ट्रक छोड़ कर भाग गए। जब टीम ने जांच पड़ताल की तो उसके अंदर फोम के गत्तों के साथ नीचे शराब की पेटियां छुपी थी। सेलटैक्स विभाग ने इसकी सूचना तत्काल थाना सीपरी बाजार पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब की पेटियां से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। ट्रक में करीब 503 पेटी शराब की निकली। जिसकी अनुमानित कीमत पचास लाख से अधिक की बताई जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

