Home Uncategorized शहीद स्मृति दिवस पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी

शहीद स्मृति दिवस पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी

27
0

झांसी। शहीद दिवस पर कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए शहीदों के बलिदान को याद करते हुए नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। आज दिनांक 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा पुलिस कार्यालय एवं कैम्प कार्यालय में शहीदों की स्मृति में मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त मौनधारण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here