Home Uncategorized सड़क सुरक्षा अभियान का समापन

सड़क सुरक्षा अभियान का समापन

27
0

 

झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के कुशल निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के प्रभावी नेतृत्व में जनपद झाँसी में आज दिनांक 30.01.2026 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-जनवरी 2026” का समापन सीकेसी अकादमी, झाँसी में आयोजित एक संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ । इस कार्यक्रम में पुलिस, प्रशासन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), क्षेत्राधिकारी यातायात, संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस का नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का सामूहिक उत्तरदायित्व है इस दौरान सभी से अपील की गई कि प्रत्येक नागरिक हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर रोड पर ना चलें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन भी सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here