Home Uncategorized शॉर्ट सर्किट विवाह घर में लगी आग

शॉर्ट सर्किट विवाह घर में लगी आग

62
0

 

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास शॉर्ट सर्किट होने से एक विवाह घर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी भयानक थी कि वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो के सामने करगुवा जी मन्दिर के नजदीक बृज पैलेस विवाह घर बना हुआ है। आज सुबह करीब नौ बजे अचानक विवाह घर के अंदर से धुआं निकलने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। आग की लपटों को देख वहां भगदड़ मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस आगजनी की घटना में विवाह घर में रखा लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here