झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार रोड पर बाइक सवार युवकों ने स्कूल के छात्रों को लात घुसो से जमकर पीटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर नवाबाद पुलिस ने मारपीट में घायल छात्र की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कानपुर रोड स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल के पास रहने वाला निखिल गौतम अपने साथी ऋषभ, पवन के साथ बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सीकेसी स्कूल प्रवेश पत्र लेने गया था। तभी वहां गेट के पास पहले से मौजूद हर्ष गोस्वामी, आरिश कुरैशी, अदनान खान अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ उनके पास आए ओर गाली गलौज करते हुए लात घुसो ओर बेल्टों से जमकर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर इस मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले दबंग युवकों का आतंक बहुत है। इनके आतंक के चलते कई बच्चे स्कूल जाने से डरते है, आए दिन इनकी गुंडागर्दी देखने को मिलती है जिससे वहां दहशत का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

