Home Uncategorized तीन शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात, नकदी बरामद

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात, नकदी बरामद

102
0

झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने देर रात संदिग्धों की चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिर चोरों को दबोच कर दो माह पूर्व सारंधरा नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर हजारों की नकदी, जेवरात ओर घरेलू सामान बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में देर रात प्रेमनगर थाना पुलिस अपराध की रोकथाम ओर अपराधियों की धरपकड़ में लगी थी। तभी पुलिस को तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिन्हें रोक कर पूछताछ करने पर तीनों ने अपने नाम राजगढ़ हनुमान मंदिर के पीछे निवासी आजाद यादव उर्फ कन्नू, काली चरण सेन, मध्यप्रदेश के ओरछा चंदवानी निवासी सत्येंद्र अहिरवार उर्फ कल्ला बताया। पुलिस ने तीनों से गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग मध्यप्रदेश के जिला दतिया निवासी अरविंद उर्फ लड्डू के साथ मिलकर सूने घरों को निशाना बनाकर चोरिया करते थे। उन्होंने 15 नंबर को सारंधा नगर निवासी श्री कुमार चंद के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर छापेमारी कर श्री कुमार चंद के घर से चोरी किए 18 सौ रुपए नकद, एक टीवी, मंगलसूत्र, पायल आदि बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस इनके भागे हुए साथी अरविंद उर्फ लड्डू की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here