Home Uncategorized संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिला युवक का शव, दो दिन...

संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मिला युवक का शव, दो दिन से नहीं निकला था घर से

123
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला कुआं इलाके में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक कमरे में दो से बंद अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मौत अधिक नशे का सेवन करने से बताई जा रही। फिलहाल पुलिस घटना की सत्यता जानने के लिए उसके शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत गोला कुआं पुनेश्वरी मंदिर के पास 50 वर्षीय पंकज गुप्ता रहते है। इनके घर के पीछे इनके भाई का निवास है। पंकज शराब आदि के नशा करता था। दो दिन से पंकज घर के अंदर ही था। घर के दरवाजे नहीं खुले थे। दो दिन से घर के दरवाजे नहीं खुलने पर आज उसके परिजनों ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर झांक कर देखा। जहां पंकज संदिग्ध अवस्था में कमरे के अंदर पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उस समय पंकज मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदि था। उसी नशे के चलते उसकी मौत हो गई। अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी पंकज की मौत कैसे हुई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here