
झांसी। मां लहर की देवी मंदिर पर माह फरवरी में आठ दिवसीय होने वाले शतचंडी महायज्ञ का आज ध्वजारोहण के साथ आगाज हो गया।
नव वर्ष पर आज सीपरी बाजार स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मां लहर की देवी मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। ध्वजारोहण का हवन पूजन यज्ञाचार्य अतुल लिटोरिया ने किया। पूजा में लहर की देवी मंदिर के पुजारी महंत श्री मोहन गिरी जी महाराज, मुख्य यजमान डॉक्टर श्रीमती निशा शिवम यादव उपस्थित रहे। इस दौरान शिवम यादव ने जानकारी देते हुए बताता कि एक फरवरी 2026 को लहर की देवी मंदिर पर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जो आठ फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। मंदिर के पुजारी मोहन गिरी महाराज ने बताता कि इस शतचंडी महायज्ञ में दोपहर को भागवत कथा ओर रात्रि में रामलीला का आयोजन होगा। यज्ञ सुबह से शुरू हो जाएगा। इस शतचंडी महायज्ञ में देश भर साधु संत जुटेंगे। इस दौरान शैलेन्द्र, बबलू, यज्ञाचार्य अतुल लिटोरिया, प्रकाश उदेनिया, कमल उर्फ डियर, सुदर्शन शिवहरे, मन मोहन मनु, रवि यादव, अनूप सिंह परिहार, रामेश्वर गिरी, अनुराग अन्नू, बलराम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

