
झांसी। उधार दिए रुपए वापस मांगने पर दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
चिरगांव के वेदीपुरा निवासी पुष्पेंद्र झा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने अपने पड़ोसी को कुछ रुपए उधार दिए थे। अपना उधार का रुपया वापस मांगने पर 30 दिसंबर की रात को लाठी डंडा से मारपीट कर दी। जमीन पर घसीट कर पीटा जिससे शरीर में उसे गंभीर चोटें आ गई। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि जब वह इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

