Home Uncategorized हिस्ट्री शीटर ने बन्दी के साथ लॉकअप में की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

हिस्ट्री शीटर ने बन्दी के साथ लॉकअप में की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

193
0

 

झांसी। जिला कारगार से न्यायालय में तारीख पेशी पर आए दो बंदियों में मारपीट हो गई। जिसमें एक बंदी के सर में चोट लगने पर वह घायल हो गया। लॉकअप प्रभारी ने मारपीट कर चोट पहुंचाने वाले बंदी के खिलाफ नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट करने वाला शातिर हिस्ट्री शीटर अपराधी है। जिसके विरुद्ध थाना सीपरी बाजार में जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने, फायरिंग करने जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज है। 

लॉकअप प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष शर्मा ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी ड्यूटी लॉकअप में लगी थी। शुक्रवार को जेल से न्यायालय में पेशी पर आए 58 बंदियों को अलग अलग तीन लॉकअप में रखा गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे लॉकअप क्रमांक एक से शोर गुल की आवाज आने पर वह पुलिस कर्मियों के साथ अंदर पहुंचे तो देखा बंदी यादवेंद्र सिंह यादव निवासी पाल कॉलोनी ने वंदी सचिन गुप्ता निवासी हजरयाना थाना शहर कोतवाली के साथ मारपीट कर दी जिससे सचिन के सर में चोट आ गई। पुलिस ने आरोपी यादवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here