
झांसी। महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी आकाश कुलहरि महोदय द्वारा झाँसी परिक्षेत्र के जनपद झांसी , जालौन व ललितपुर के जनपद प्रभारियों के साथ कैम्प कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमें शासन की मंशा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये जिसमें हत्या लूट डकैती, चोरी, नकबजनी, महिलाओं/बच्चों, पाक्सो, एससी/एसटी अत्याचार/उत्पीड़न, सम्पत्ति सम्बन्धी व गम्भीर अपराधों आदि की समीक्षा कर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही लम्बित विवचनाओं के निस्तारण, गिरोहबन्द अधिनियम, गौवध/पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की समीक्षा की गयी। पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, चिन्हित टॉप-10, चिन्हित माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व उनके विरूद्ध कृत कार्यवाही, ITSSO पोर्टल पर लम्बित विवेचनाओं की प्रगति, साईबर थानों में पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत माननीय न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों की समीक्षा, न्यायालय से अभियुक्तों के विरूद्ध प्राप्त गैर जमानती वारन्ट व 85 BNSS के तहत तामीला आदि की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आईजी द्वारा निर्देशित किया कि सभी जनपद प्रभारी/अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करना सुनिश्चित करें। थाने पर पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी से अच्छा व्यवहार करें तथा महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करना सुनिश्चित करें। लोगों कि समस्याओं के समाधान हेतु थाना/चौकी प्रभारी मौके पर जाकर निस्तारण /समाधान समय से व संतुष्टपूर्ण कार्यवाही करें ।
आईजी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी IGOT एप्प पर रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं शीत लहर में कोहरे के दृष्टिगत यातायात संचालन में विशेष सतर्कता बरती जाए। हाईवे पर संकेतक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, डम्फर आदि में रिफ्लेक्टर/रेडियम पट्टी, बैरिकेडिंग एवं पुलिस एवं यातायात कर्मियों की पर्याप्त तैनाती हेतु निर्देशित किया गया। दुर्घटना संभावित स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्यवाही की जाए। वाहन चालकों को सुरक्षित गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट एवं डिपर का समुचित प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाए।
आईजी ने कहा कि शीतकालीन ऋतु के दृष्टिगत रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों के साथ प्रभावी पैदल गश्त/रात्रि मोबाइल पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गये तथा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी आदि के विरूद्ध सघन चेकिंग के निर्देश दिये गये तथा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, संदिग्ध स्थानों पर निरन्तर पैदल गस्त करते हुये भ्रमणशील रहने के निर्देश दिये गये।
रेंज के जनपदों के थाना परिसरों में खड़े माल-मुकदमाती, लावारिस व एम0वी0 एक्ट में सीजशुदा वाहनों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
हत्या लूट डकैती, चोरी, गृहभेदन आदि घटनाओं की रोकथाम हेतु CCAT का गठन करते हुए अपराध एवं अपराधियों का विश्लेषण के आधार पर चिन्हित हॉट-स्पॉट स्थानों पर CCTV कैमरे लगवाने के निर्देश दिये गये।
वहीं गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) सम्पति जब्तीकरण की कार्यवाही के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में वांछित/वारन्टी /टॉपटेन अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी व उनकी की सतत् निगरानी कराने तथा अवैध विस्फोटक पदार्थों, अवैध शस्त्रों की बरामदगी, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, जुआ, सट्टा के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाये।
उन्होंने समीक्षा में कहा कि अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी प्रकार के अपराधों में संलिप्त माफियाओं को चिन्हित करने तथा उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी दशा में अवैध शराब अवैध मादक पदार्थों की बिक्री न हो। लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते सक्रिय दुर्दांत अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही के साथ ही उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वहीं आईजी ने समीक्षा के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि शराब तस्करी/ गौ तस्करी/मादक पदार्थ तस्करी संलिप्त सभी अपराधियों के विरूद्व प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही यथा एनएसए/गैंगस्टर किये जाने के कडे निर्देश दिये गये है। इसके अतिरिक्त गौ-वंश/मवेशियों के राजमार्गों पर आ जाने के कारण गंभीर दुर्घटनाएं प्रकाश में आयी है जिसके सम्बन्ध में गौवंशों को गौशालाओं में भेजने हेतु सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए है।
उन्होंने कहा कि 06 माह से अधिक लंबित विवेचनाओ की सूची बनाकर राजपत्रित अधिकारी विवेचको को अलग से समीक्षा कर विवेचनाओ के शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये है। लम्बित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराया जाए तथा महिला/बालिकाओं से सम्बंधित अपराधों में गम्भीरता से कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान कहा कि शासन के निर्देशानुसार चिन्हित अपराधों में दोषियों को मा0 न्यायालय से सजा दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन कन्विक्शन” के तहत अभियोजक व मानिटरिगं सेल द्वारा समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी कराएं जिससे अपराधियों को अविलंब व अधिकतम सजा दिलाई जा सके ।
उन्होंने समीक्षा में कहा कि महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों आदि की समीक्षा कर महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी अपराधों में थाना प्रभारी को समय समय पर फीडबैक लेने के निर्देश दिये गये।नाबालिक बच्चों/गुमशुदाओं/अपहृताओं की सकुशल/शीघ्र बरामदगी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। पोस्टमार्टम/पंचायतनामा रजिस्टर को अध्यावधिक कर गुमशुदाओं के डाटा मिलान हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं उनकी सुरक्षा/सहायता हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” फेज 5.0 अभियान की कार्यवाही की समीक्षा कर, अभियान के तहत निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार ज्यादा से ज्यादा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति से सम्बन्धित अभिलेखों को निर्धारित प्रारूप में तैयार करने व सभी प्रविष्टियों को अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया । समीक्षा में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु जनपद प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए तथा यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
आईजी ने निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी की जाए। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए ।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति., पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक, अपर निदेशक अभियोजन महेंद्र कुमार दीक्षित, जेडओ आर.के सिंह, सीओ एलआईयू अनिल कुमार पाण्डेय, एआरओ(रेडियो) प्रदीप कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

