
झांसी। मऊरानीपुर थाना पुलिस ने ग्वालियर के व्यापारी के साथ लूटकांड की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो लाख पचास हजार की नकदी, तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है। मऊरानीपुर थाना पुलिस ने इस घटना का खुलासा चंद घंटों में किया है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर लश्कर लभेद पुरा निवासी राजेंद्र शिवहरे ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को सोमवार को लिखित सूचना देते हुए बताया कि उसे जितेंद्र उर्फ राजू राजपूत ने सोना बेचने का बहाना कह कर नकद रुपए लेकर मऊरानीपुर बड़ागांव के पास बुलाया। राजेंद्र ने बताया कि वह अपने पुत्र दिव्यांश के साथ कार क्रमांक mp 07 cd 5413 से गरौठा चौराहा पहुंचा। जहां राजू उर्फ जितेंद्र राजपूत निवासी लिधौरा टीकमगढ़, अपने साथी मिथुन राजपूत, संतोष ओर रविन्द्र लोधी साथ मिले। राजेंद्र ने बताया कि सभी ने उसके हाथ से दो लाख पचास हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया ओर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इधर मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेकर पुलिस को खुलासा करने के निर्देश दिए। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में गत रात्रि पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सांध्यसंगध बाइक सवार आते दिखाई दिए जिन्हें रोकने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने किसी प्रकार आत्मरक्षा करते हुए हवाई फायरिंग कर चारों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए चारों लोगों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ लिधौरा जितेंद्र उर्फ राजू, संतोष, मिथुन, रवींद्र लोधी, नाम बताए। पूछताछ में तीनों ने ग्वालियर के व्यापारी से लूट की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो लाख पचास लाख बरामद हुए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

