Home Uncategorized प्रेमी के संग भागी युवती पर दबाव बनाने को खाया नशीला पदार्थ

प्रेमी के संग भागी युवती पर दबाव बनाने को खाया नशीला पदार्थ

121
0

झांसी। प्रेमी संग भागी युवती को अपहरण की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर लिया। जहां लड़की पक्ष को बुलाया गया। लड़की अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रहीं। लड़की को अपने साथ ले जाने पर दबाव बनाने के लिए थाने के अंदर ही नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबर सूत्रों के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र निवासी एक युवती कानपुर पुलिस विभाग में तैनात अपने प्रेमी के साथ चार दिसंबर को भाग गई थी। इस पर युवती के परिजनों ने अपहरण की सूचना बबीना थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने युवती ओर युवक को बरामद कर थाने लाकर युवती पक्ष को सूचना दी। सूचना पर आज युवती पक्ष थाने पहुंचा। जहां युवती को अपने साथ ले जाने के मनाते रहे। लेकिन युवती खुद को बालिग बताकर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। युवती के पिता ने युवती पर दबाव बनाने के लिए अपने जेब में रखी नशीले पदार्थ की पुड़िया का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। तत्काल उसे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं नशीला पदार्थ का सेवन करने वाले वृद्ध के पुत्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here