
झांसी । बुधवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डब्ल्यू. सी. फेरल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला येलो हाउस एवं ग्रीन हाउस के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन हाउस की टीम ने 70 रनों का लक्ष्य येलो हाउस के सामने रखा। जवाब में येलो हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की।ग्रीन हाउस की ओर से चिराग एवं प्रियांशु ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। वहीं, येलो हाउस की ओर से हर्ष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया।इस रोमांचक मुकाबले में येलो हाउस के विशाल ने 21 रनों की अहम पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
मैच के दौरान मैदान में छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ में भारी उत्साह देखने को मिला। कल 11 दिसंबर 2025 को ब्लू हाउस एवं रेड हाउस के मध्य मुकाबला प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

