Home Uncategorized खेल समारोह सशक्त भारत, विकसित भारत की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण...

खेल समारोह सशक्त भारत, विकसित भारत की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण साधन : योगी आदित्यनाथ

75
0

झांसी। जनपद झांसी बीस करोड़ की लागत से बने कन्वेशन सेंटर का उद्घाटन करने ओर खेलकूद समारोह के समापन पर झांसी आए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल समारोह सशक्त भारत, विकसित भारत की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण साधन है। प्रदेश के मुखिया पौने ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से झांसी हेलीपेड पहुंचे। यहां से वह कार द्वारा भानू देवी गोयल स्कूल में आयोजित 36 वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह 2025 के समापन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित ओर सशक्त बनाने का कार्य कर रहे। जिसके चलते उन्होंने कई खेल प्रतियोगिताओं को शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी लगातार खेल को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा खेल भारत को सशक्त विकसित बनाने का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश था, माफियाओं की जकड़ में था। सौदेबाजी होती थी। गुलामी की मानसिकता थी। पहले उत्तर प्रदेश ओर बुंदेलखंड का व्यक्ति कही बाहर रोजगार की तलाश में जाता था और अगर उसने यह बताया कि वह उत्तर प्रदेश से है तो उसे वहां रुकने नहीं दिया जाता था। उन्होंने कहा आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं बल्कि देश की दूसरे नंबर की अर्थ व्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा प्रदेश ओर देश की सरकार हर गांव, शहर, खंड विकास में खेल के मैदान, स्टेडियम बनवा रही है, ताकि हर बच्चा स्वास्थ्य होगा तभी सशक्त होगा ओर सशक्त होगा तो आत्मनिर्भर होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिल भारतीय विद्या भारती संस्था ओर पदाधिकारी बधाई के पात्र है, जिन्होंने आज झांसी में यह खेल कूद समारोह आयोजित कराया। उन्होंने कहा कि अखिल भारती विद्या भारती संस्था शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, सरकारों से बिना किसी सहायता के देश के राज्यों में 25 हजार शिक्षण संस्था चलाकर शिक्षा का विकास कर रही है। विद्या भारती देश में शिक्षण संस्था के माध्यम से परम्परा, प्रकृति, राष्ट्रीय प्रतिभाओं को जागरूक करने वाली अग्रणी संस्था है। उन्होंने कहा कि इसका बीजा रोपण 1992 में गोरखपुर में राष्ट्र ऋषि देव नारद जी भारत ओर भारतीयता के लिए समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में खुद को सेक्युलर दिखाने की होड सी लगी थी। खुद को सेक्युलर ढोंग दिखाने में अराजकता की भूमिका करते थे। विद्या भारती शिक्षण प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना, महापुरुषों को सम्मान देना शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द्र जी की धरती है, यहां से खेल कूद में अपना शौर्य मनवाने वाले बालक बालिकाएं खेल के माध्यम से देश विदेश में नाम रोशन कर रहे। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के बालक बालिकाएं ओलंपिक खेलो इंडिया खेलों जैसे बड़े बड़े प्रतियोगिताओं में जीत कर कई पदक हासिल कर रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और भानू देवी गोयल स्कूल के प्रबंधक, पदाधिकारियों को कार्यक्रम की बधाई शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here