झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों और पुलिस के साथ समीक्षा की। साथ ही पुलिस को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें, जनप्रतिनिधियों के द्वारा सीयूजी नंबर पर आने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करे। साथ ही झांसी शहर में रह रहे बाहरी लोगों को चिन्हित करने के लिए किरायदारों का सत्यापन करे। जो भारतीय नागरिक नहीं ऐसे लोगों पर कार्यवाही करे। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार ने पुलिस लाइन सभागार पहुंच कर पुलिस अधिकारियों, थानेदारों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें उन्हें अपने सीयूजी नम्बर पर आने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करे। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को निर्देशित किया गया है कि लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द गुणदोष के आधार पर निस्तारण करे, साथ ही गैंगस्टर के खिलाफ जो प्रशासन के साथ मिलकर कार्यवाही की जाती है, जो लंबित पड़ी है, उसे जल्द पूरा करे। साथ ही उन्होंने अपराध की रोकथाम और घटित अपराधों के खुलासा करने के भी निर्देश दिए। वही उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाए जो भारतीय नागरिक नहीं है और यहां रह रहे है, उन्हें चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करे। इस दौरान डीआईजी, एसएसपी सहित समस्त पुलिस अधिकारी, थानेदार मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





