झांसी। बेटे की मौत के बाद सास और बहू के बीच प्रॉपर्टी को लेकर काफी लंबे समय से जंग चल रही हैl सास का आरोप है कि प्रॉपर्टी उनके नाम है उस पर वह जब भी निर्माण कराती है तो उनकी बहू उसे तुड़वा देती है और दबंगों की मदद से उस पर कब्जा करना चाहती हैl बेटे की मौत के बाद अक्सर बहु बूढ़ी सास का ख्याल रखती है और उसे अपनी मां की तरह ही समझती है पर दौलत के फेर में कुछ रिश्ते दफन हो जाते हैं क्योंकि कहावत है ना आप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया ऐसा एक मामला वर्ष 2022 से सिविल लाइन में एक परिवार में चल रहा है जहां सास और बहू की जंग जग जाहिर है । इलाइट स्टेशन रोड पर बने होटल श्रीनाथ के पीछे रहने वाली संध्या साहू ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनकी बहू उन्हें बहुत परेशान कर रही है उन्होंने कहा कि जब भी वह अपनी प्रॉपर्टी पर निर्माण कार्य कराती हैं तो बहू उसे आकर तुड़वा देती है और दबंगों के बल पर उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह दिन में निर्माण कार्य करती हैं और रात में बहू आकर उसे तुड़वा देती है जबकि प्रॉपर्टी से संबंधित कागजात उनके नाम पर हैं । संध्या का आरोप है की बहू ने उनके होटल पर भी कब्जा कर लिया है। बेटे की मौत के बाद बहू बदल गई है संध्या ने अपनी बहू पर बेटी की हत्या का भी आरोप लगाया उन्होंने बताया कि इसका मुकदमा भी उन्होंने बहू पर दर्ज करा रखा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

