Home Uncategorized महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अध्यक्ष, उ०प्र०...

महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अध्यक्ष, उ०प्र० महिला कल्याण निगम

28
0

झांसी। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिस कर्मियों से सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखें। अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। अध्यक्ष, उ०प्र० महिला कल्याण निगम ने ली अधिकारियों की बैठक l आज श्रीमती कमलावती सिंह अध्यक्ष, उ०प्र० महिला कल्याण निगम (राज्य मंत्री स्तर)द्वारा अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत सर्किट हाउस सभागार, झांसी में महिला कल्याण विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में अध्यक्ष, उ0प्र0 महिला कल्याण निगम ने समीक्षा में निर्देश दिये कि जनपद में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये शरारती तत्वों एवं मनचलों पर नियंत्रण हेतु सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखें। शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होने निर्देश दिये कि माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत अध्ययनरत बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ से अच्छादित करायें, इसके साथ ही अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान आकर्षित करने हेतु प्रेरित करें। सभी विभागीय अधिकारी सरकार द्वारा विभाग में संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण एवं स्वावलंबन हेतु सभी प्रकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर पात्र लाभार्थी महिलाओं को लाभान्वित कराएं।

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल द्वारा महिला कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती परवीन खान, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड रानी शर्मा, प्र0 डी0पी0ओ0 स्नेहा गुप्ता, ए0डी0पी0आर0ओ0 फूलचंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here