झांसी। आज एम.एल.सी. विधान परिषद श्रीमती रमा निरजन की अध्यक्षता में जनपद के ग्राम प्रधानों को उनकी विधान परिषद क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों की जिला स्तर पर निम्न समस्यों का निराकरण कराये जाने हेतु विचार विमर्श किया गयाजनपद स्तर की समस्या1 ग्राम प्रधानों के खिलाफ विरोधियों द्वारा झूठी शिकायत की जाती है जिससे ग्राम प्रधानों पर मानसिक दबाव बनता है यदि शिकायत झूठी पाई जाए तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।2. ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़के शीघ्र सुधारी जाये।3. ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम पंचायत में अवैध कब्जों की शिकायतें की जाती है, जिस पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए।4. थाना, तहसीलों में एवं अन्य दफ्तरों में ग्राम प्रधानों को भी जनप्रतिनिधियों जैसा सम्मान मिलना चाहिए5 ग्राम प्रधानों को टोल टैक्स फ्री किया जाये।प्रदेश स्तर की समस्या1. ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्कूलों, नलकूपों आदि के विद्युत बिल तथा कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय का बजट पृथक मद से दिया जाये। ग्राम पंचायतों के विकास के लिये आयी धनराशि से ये भुगतान न कराया जाये।2. मनरेगा आदि में ग्राम पंचायतों को जो 05 लाख तक के कार्य स्वीकृत करने का अधिकार है, कृपया उसे बढ़ाकर 20 लाख किया जाये।3. मनरेगा में 60 प्रतिशत कच्चे कार्य पर व 40 प्रतिशत धनराशि पक्के कार्य पर व्यय करने का प्राविधान है. उसे बदल कर 70 प्रतिशत या 80 प्रतिशत पक्के कार्य पर, 30 प्रतिशत या 20 प्रतिशत कच्चे कार्य का प्राविधान कर दिया जाये।4. रोजगार सेवक व अन्य सहायक कर्मचारी जो ग्राम पंचायत नियुक्त है, उनके नियुक्त करने तथा पृथक करने का पूर्ण अधिकार ग्राम पंचायतों के पास होना चाहिए।5. ग्राम पंचायतों की राज्य वित्त की धनराशि में 1/4 तथा केन्द्रीय वित्त आयोग की धनराशि में 1/3 की कटौती कर दी गई है। कृपया इस कटौती को तत्काल समाप्त कर पूर्व की भांति पूरी धनराशि भेजी जाये, बजट जनसंख्या व क्षेत्रफल दोनो को संज्ञान में रखकर दिया जाये।6 ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाया जाये।एम०एल०सी० ने समस्त ग्राम प्रधानों को गौशाला का नियमित रूप से संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं उपरोक्त समस्याओं के निराकरण कराये जाने हेतु श्रीमती रमा निरंजन, एम०एल०सी० विधान परिषद के द्वारा जिलाधिकारी महोदय को पत्र प्रेषित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उपायुक्त (स्वतः रोजगार), उपायुक्त (श्रम एवं रोजगार), जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), प्रधान संगठन के पदाधिकारी प्रदीप यादव टाडा (मण्डल अध्यक्ष), प्रबल प्रताप राजपूत (जिला अध्यक्ष), वीरेन्द्र कुमार (ब्लाक अध्यक्ष बामौर), अनुज द्विवेदी (जिला उपाध्यक्ष) एवं विकास खण्डों से ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





