झांसी। राजस्व वसूली के तहत जीएसटी टीम ने बॉम्बे पाइप पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। बुधवार को जीएसटी टीम अधीक्षक अनिल तिवारी के नेतृत्व में जीएसटी टीम आतिया तालाब स्थित बॉम्बे पाइप अमेरिकन स्टैंडर्ड पर पहुंची। टीम के आते ही हड़कंप मच गया। टीम ने राजस्व विभाग से संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लगातार जीएसटी टीम की हो रही छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





