झांसी। अमृतसर – सहकार भारती के 8 वे राष्ट्रीय अधिवेशन अमृतसर के तीन दिवसीय आयोजन मे नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सहकार भारती उदय जोशी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया को सर्वसम्मति से चुना गया। विदित हो कि उक्त आयोजन दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सम्बोधन मे अधिवेशन मे कहा कि देश कि इकनोमी 12 से 14% ग्रोथ खेतीबाड़ी और सहयोगी इंड्रस्टीज से आती हैं जबकि 22 से 24%ग्रोथ मेंन्यूफेक्चर और 52 से 54% ग्रोथ सर्विस सेंटर से हैं इंडियन ऑयल ने देशभर मे एंथेनॉल के 400 पम्प लगाने का फैसला किया हैं उन्होंने कहा कि देश मे टोयोटा कम्पनी, महिंद्रा, सुजकी, होंडा वाहन कम्पनिया 100% फ्लेक्स इंजन ला रही हैं हम 82 लाख करोड़ का फोसिल फ्यूल इम्पोर्ट करते हैं 2004 से काम कर रहे कि रुपया 15 लाख करोड़ किसान की जेब में जाए। बताते हैं की बजाज, होंडा,हीरो, टी बी एस अपने बाहन एथेनॉल पर कर रहे हैं। एथेनॉल पराली से बनती हैं जो पंजाब मे जलाई जाती हैं इसके लिए कोपआपरेटिव सुसाइटी बनाई गयी हैं गावों को विकसित करना हैं तो सहकार क्षेत्र की प्राथमिकता मे किसानो को साथ रखो वेशक मुश्किल हैं लेकिन असंभव नहीं हमारा किसान अब अन्न दाता नहीं ऊर्जा एवं इधन दाता हैं।अधिवेशन के औपचारिक उद्घाटन सत्र मे राष्ट्रीय स्वम सेवक के सरकार्यवाह दत्तरात्रेय होसबोले इससे पूर्व पंजाब के राज्य्पाल गुलाबचंद्र कटारिया ने कहा कि सहकार विना सभी अधूरा उन्होंने अपने को भी पूर्व मे सहकार भारती का कार्यकर्त्ता बताया अधिवेशन के मूल रूप मे जाया जाए। राष्ट्रीय अधिवेशन मे उत्तर प्रदेश को पदाधिकारयो के रूप मे ज्यादा भागीदारी मिलीजिसमे मुख्य रूप मे राजदत्त पाण्डेय को दूसरी वार राष्ट्रीय पैक्स प्रकोष्ठ प्रमुख घोषित किया गया। वही मुदित वर्मा को राष्ट्रीय प्रकोष्ठ प्रमुख,उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के के ओझा आई टी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रमुख का दायित्व मिला। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उक्त अधिवेशन मे आये हुए अतिथियों को उत्तर प्रदेश की सहकार भारती के काम काज पर चर्चा की जबकि उत्तर प्रदेश सहकार भारती के महामंत्री अरविन्द दुवे ने उत्तर प्रदेश से सहकार भारती के सभी पदाधिकारियो एवं सदस्यों के सहकार के कार्यों की देख रेख करते हुए। नये राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों पर अनुमोदन देने की बात कही उक्त आयोजन मे मुख्य रूप से सहकार भारती के प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया, प्रदेश कार्यालय प्रमुख सहकार भारती सतीश दीक्षित,ने सहकार भारती की राष्ट्रीय टीम मे मिलने वाले दायित्व मिलने की शुभकामनायें दी तो वही उक्त अधिवेशन मे आने वाले पदाधिकारियों मे सहकार भारती के संयोजक अंचल अडजरिया के नेतृत्व मे सहसंयोजक सतीश राय, झाँसी से जिलाध्यक्ष उदय सोनी, ललितपुर से जिला अध्यक्ष विभूति भूषण चौरसिया महामंत्री कुंज बिहारी शर्मा, महिला प्रमुख राजकुमारी बुंदेला, धर्मेंद्र द्विवेदी जिलाध्यक्ष सहकार भारती जालौन, महिला प्रमुख सुमन गोस्वामी जालौन, रेखा सोनकिया, सह महिला प्रमुख, प्रेम कुमार पाठक,रामनिवास शुक्ला,आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






