
झांसी। स्वच्छता अभियान को लेकर करोड़ो रुपयों को खर्च कर अभियान चलाया जा रहा जन जागरूकता फैलाई जा रही है। लेकिन स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने पेड़ को जड़ से समाप्त नहीं किया जा रहा है।जनपद झांसी में प्रतिबंध होने के बावजूद डिस्पोजल प्लास्टिक सामग्री खुलेआम बाजारों में बेची जा रही है। जिम्मेदार विभाग खाना पूर्ति करने के लिए छोटा मोटा अभियान चलाकर जब्तिकरण दिखाकर जुर्माना वसूलती है और इतिश्री कर लेती है। शहर के पर्यावरण को दूषित करने ओर स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने वाली प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री बनाने ओर पानी पाउच बनाने वाली कमानियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अपर नगर आयुक्त ने गत रोज बयान जारी करते हुए कहा कि डिस्पोजल सामग्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अगर फैक्टरियों में यह करीबर हो रहा है तो उसे सील किया जाएगा। इसके बावजूद भी तीन दिन गुजर गए न तो अभियान चला और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। आप शादी विवाह घरों में भी देख सकते है कि खुलेआम किस प्रकार डिस्पोजल सामग्री का इस्तेमाल होता है। यह जिम्मेदार विभाग जान कर अंजान बना हुआ है या फिर सुविधा शुल्क के चलते मौन बना बैठा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






