Home उत्तर प्रदेश मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ललितपुर निवासी तीन की मौत ,एक...

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ललितपुर निवासी तीन की मौत ,एक दर्जन से अधिक लोग घायल

27
0

झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेंड़ा में ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वही दर्जन भर से अधिक मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेडा से है। जहां खेत पर काम करने के लिए मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नाले में पलट गई। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। वही स्थानीय लोगो ओर पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया।।जहां चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के नाम बबलू 45 वर्षीय, दीपक 18वर्षीय, छोटू 12वर्षीय, समस्त निवासी जिला ललितपुर बताए गए। सभी एक परिवार के सदस्य है। वही एक दर्जन घायलों का उपचार किया जा रहा है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। घटना में एक ही परिवार के पिता और उसके दोनों बेटे काल के गाल में समा गए।। एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत से हड़कंप मच गया। घायलों में संतोषी, रिंकी, रघुवीर, सूरज, चंदा आदि बताए। वही मृतक के साथ सभी घायल ललितपुर जिले के बताए गए है।। कृषि वाहनों से मजदूरों को ढोने पर रोक के बावजूद भी आए दिन घटनाएं सामने आने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here