Home उत्तर प्रदेश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठी सम्पन्न

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गोष्ठी सम्पन्न

29
0

झांसी। अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के संयोजन में रामलखन सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कॉलेज हंसारी झाँसी में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित भारत विभीषका पर एक बृहद स्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान के अध्यक्ष / राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने विभाजन विभीषका पर विस्तार रूप से चर्चा करते हुये यह बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना की हठधर्मिता के कारण देश का विभाजन हुआ पूर्वी पाकिस्तान-पश्चिमी पाकिस्तान के रूप में टुकडे किये गये। उन्होंने बताया कि अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल न होते तो तीसरा पाकिस्तान निजाम का हैदराबाद होता। ‌ समारोह का सफल संचालन मिथलेश कुमार कुशवाहा राज्यमंत्री निजी सचिव ने किया। अन्त में आभार व्यक्त प्रबंधक रामगोपाल कुशवाहा ने किया समारोह में रामसेवक अड़जरिया, सभासद नीतेन्द्र सिंह परिहार श्रीमती चित्रलेखा प्रधानाचार्य, ओम बाबू जूनियर विभाग प्रधानाचार्य, अनंतराम राजपाली, सुरेश अड़जरिया सहित भारी संख्या में छात्र छात्राये व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here