
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अठोदना नहर में मंगलवार की दोपहर नहाते समय लापता हुए युवक का शव 18 घंटे बाद पुलिस ने पहूज नहर से आज तड़के गोता खोरों की मदद से बरामद कर लिया। पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट निवासी 24 वर्षीय अनुज खटीक अपने साथी राहुल और रिक्की के साथ प्रेमनगर थाना क्षेत्र ग्राम अठिंदना स्थित पहुज डैम पर मंगलवार को दोपहर पिकनिक मनाने गया था। यहां वह अपने साथियों के साथ डैम के पानी में नहाने के लिए उतरा तभी पानी का बहाव तेज होने पर तीनो उसमे बह गए। किसी प्रकार राहुल और रिक्की आगे लगी झाड़ियों को पकड़ कर पानी के तेज बहाव से बचकर बाहर निकल आए लेकिन अनुज खटीक का कोई पता नही चल सका। इस घटना की उसके दोनो साथी रिक्की और राहुल ने आस पास के लोगों तथा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने अनुज को तलाशना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद भी देर रात तक अनुज का कोई पता नही चल सका। आज तड़के अनुज के शव को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गोता खोरों की मदद से 18घंटे बाद पहुज नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए उसके शव को कब्जे में लेकर पोटमार्ट्म के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





