झांसी। एक सौ चार वर्ष पुराना आठ खम्बो का सबसे बड़ा सर्कस झांसी में पहली बार शुरू हुआ। इसका शुभारंभ शनिवार को सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, अपर नगर आयुक्त रोली सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान सर्कस के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया की यह सर्कस 1920 में पाकिस्तान से शुरू हुआ था। इसके संस्थापक बाबू राव कदम और के एम कुंजी कर्नल थे। एशिया का सबसे बड़ा यह सर्कस कई देशों में मनोरंजन और करतब के नाम पर धूम मचाने के बाद अब आपके झांसी में शुरू हुआ है। वही सर्कस के मैनेजर जय प्रकाश ने बताया कि झांसी बुंदेलखंड में यह सर्कस पहली बार आया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड वासियों को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन के लिए शुरू हुए इस सर्कस का टिकट चार सौ रूपये, दो सौ रुपए, तीन सौ रूपये, ओर सौ रूपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस सर्कस का आनंद हर वर्ग का व्यक्ति ले सके इस बात को ध्यान में रखा गया है। सर्कस मनोरजन दो घंटे का है। प्रतिदिन चार सो चलेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






