Home उत्तर प्रदेश ट्रेन में पकड़ा शराब का जखीरा, वैंडरो ने केविन में छिपा रखी...

ट्रेन में पकड़ा शराब का जखीरा, वैंडरो ने केविन में छिपा रखी थी शराब

42
0

झांसी। अभी हाल ही में चलती ट्रेन में अवैध बैंडर से चाय गिरने से मची भगदड़ में दो यात्रियों की मौत का मामला शांत भी नही हुआ था कि चलती ट्रेन में बिक रही शराब के कारोबार का पर्दाफाश हो गया। यह अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश रेलवे की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वालों ने नही बल्कि टीटीई ने किया। करीब पांच बैग भरकर पकड़ी गई अवैध शराब को बरामद कर अज्ञात वैंडरों के खिलाफ रेल प्रशासन कार्यवाही कर रहा है।झांसी मंडल झांसी रेल के पीआरओ मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 19483 अहमदाबाद छपरा ललितपुर से बांदा की ओर जा रही थी। जिसमे कोच में टीटीई राजेंद्र सिंह ने देखा कि चार पांच अवैध बैंडर जैसे युवक पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में चढ़े और फिर गायब हो गए। टीटीई को आशंका हुई तो उसने ट्रेन में जांच पड़ताल शुरू करते हुए ट्रेन की बोगियों में बनी बैड सीट रखने वाली केबिन का लॉक तोड़ा तो उसके अंदर पांच पिट्ठू बैग बरामद हुए। ट्रेन टीकमगढ़ स्टेशन पहुंची। जहां टीटीई ने रेल सुरक्षा बल और आबकारी को सूचित कर शराब बरामद कराई। उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब लगभग 161 बोतल है। रेल सुरक्षा बल ने शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात बैंडरो के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। वही पीआरओ ने कहा की रेल प्रशासन की ओर टीटीई द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य पर उन्हे बधाई दी जाती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here