झांसी। आज राष्ट्र गौरव स्मृति संस्थान के तत्वाधान में क्रांति सूर्य , सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं सत्य शोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि पर संस्था के संयोजक मनीराम कुशवाहा के नेतृत्व में मेडीकल बाईपास के पास स्थित महात्मा ज्योतिवा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमीर चंद आर्य ने कहाकि महात्मा फुले ने शोषित व वंचित समाज में शिक्षा की ज्योति जलाने का काम किया।उन्होने सामाजिक न्याय के संघर्ष को नई शक्ति प्रदान की। हमें उनके उनके आदर्शों का अनुशरण करना चाहिए। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार शीलू, प्रमोद अहिरवार , उमाचरण वर्मा, सिराज खान , देवेंद्र कुशवाहा व नीरज कुशवाहा आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा