स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

झांसी। नगर में स्पा सेंटरों की आड़ में हो रही अनैतिक गतिविधियों को रोकने और उस पर कार्यवाही करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी है।शनिवार की देर शाम महिला उपनिरीक्षक के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने स्पा सेंटरों पर संघनन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों पर उनके रजिस्ट्रेशन, रजिस्टर्ड, आदि दस्तावेज चेक करते हुए मौजूद महिला स्टाफ से पूछताछ की। साथ ही स्पा सेंटर संचालकों को सख्त हिदायत दी किसी भी कीमत पर अनैतिक गतिविधियां स्पा सेंटर की आड़ में संचालित नहीं की जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *