6 करोड़ का गांजा तस्करी में तीन पर दोष सिद्ध, टैंकर में भरकर उड़ीसा से झांसी के रास्ते ले जाया जा रहा था गांजा, एक दोष मुक्त

झांसी। चार साल पूर्व 6 करोड़ रुपए कीमत की गांजा तस्करी करते हुए पकड़े गए तीन लोगों को आज दोष सिद्ध होने पर न्यायालय विशेष न्यायाधीश एन डी पी एस एक्ट ओम पाल सिंह की अदालत ने दस दस साल की सजा और दो लाख रूपये अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है। वही एक आरोपी साक्ष्य के आभाव में दोष मुक्त हो गया है। अभियोजन की और से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश की एसटीएफ और एन सी बी टीम को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर झांसी के रास्ते से होकर उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, झांसी, सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि जिलों में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर यूपी एसटीएफ और ncb टीम ने झांसी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से 19 जुलाई 2022 को बबीना टोल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक टैंकर गुजरा जिसको संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी लेने का प्रयास किया। लेकिन टैंकर नहीं खुला। इस पर तीनों टीमों ने टैंकर को कटर से काट कर चेकिंग की तो उसके अंदर भारी मात्रा में कई पैकेट बने रखे थे। पैकेटों की तलाशी ली गई तो उसके अंदर गांजा था। टीमों ने गांजा की तोल कराई जिसमें करीब 25 क्विंटल अवैध गांजा बरामद हुआ। टीम ने टैंकर चालक महाराष्ट्र के नागपुर कल्मेसर बुध बाजार निवासी सतीश हेलौंडे, क्लीनर जिला संभल के पाठकपुर निवासी जलाल उद्दीन सूफी, साथी मध्यप्रदेश के जिला गुना बांस खेड़ी निवासी हरि सिंह सहित टैंकर के पीछे चार पहिया गाड़ी से चल रहे शक्ति सैनी को दबोच लिया। पूछताछ में टैंकर चालक सतीश हेलौंडे ने बताया कि वह चालक है, और यह गाड़ी में माल कार से पीछे चला रहे शक्ति सैनी ने उड़ीसा से रखवाया था और वह इसे मथुरा ले जा रहा था। टीमों ने टैंकर और गांजा को जब्त करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया था। सभी आरोपी तभी से जेल में निरुद्ध थे। न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान आज तीन आरोपियों पर दोष सिद्ध हो गया वही साक्ष्य के आभाव में एक आरोपी दोष मुक्त हो गया। न्यायालय ने दोष सिद्ध आरोपी महाराष्ट्र के पुणे निवासी सतीश हेलौंडे, जलाल उद्दीन और हरि शंकर को दस दस साल की सजा और दो लाख रूपये अर्थदंड अदा करने का फैसला सुनाया। वही एक आरोपी शक्ति सैनी साक्ष्य के आभाव में दोष मुक्त हो गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *