किशोरी के साथ होटल में दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली जमानत

झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने किशोरी को होटल में तमंचा अड़ा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जमानत देने से इनकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह/ एडीजीसी प्रीति चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 8 अगस्त 2026 को बिजौली मां शारदा कॉलोनी निवासी मनीष गोस्वामी, साहिल, अरविंद कुमार झा ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ झोंकन बाग स्थित एक होटल में ले जाकर तमंचा अड़ा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत करने पर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। आज एक आरोपी अरविंद कुमार झा की और से न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी अरविंद को जमानत देने से इंकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है। अभियुक्त को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *