झांसी। देश में होने वाले हनुमान चालीसा पाठ का शंखनाद झांसी से होगा। तीस नवम्बर को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित होने वाला सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शंखनाद से होने जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होंगे। शनिवार को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता मनीष तिवारी, पंडित लल्लन महाराज, पीयूष रावत, जितेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन को जोड़ने और युवाओं को सनातन से जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में आयोजित होने वाला बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किए जा रहे सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शंखनाद वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि झांसी से होने जा रहा है। उन्होंने बताया यह दिव्य अनुष्ठान झांसी महानगर के खंडेराव गेट स्थिति लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में शाम पांच बजे से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने झांसी की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस दिव्य अनुष्ठान में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु उपस्थित होकर इसका पुण्य लाभ प्राप्त करें।
अनुमति निरस्त के बाद फिर मिली अनुमति
झांसी। सदर विधायक द्वारा आयोजित श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। उस राम कथा के बाद हनुमान कथा का भी आयोजन पंडित धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा किया जाना है। इस आयोजन के पूर्व मनीष तिवारी द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन तीस नवम्बर को आयोजित करने से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई थी। मनीष तिवारी के इस आयोजन की अनुमति कार्यक्रम के तीन दिन पूर्व जिला प्रशासन ने पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने का हवाला देकर निरस्त कर दी थी। लेकिन शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा पुनः आयोजन स्थल का निरीक्षण कर पार्किंग की व्यवस्था एस आई सी और गांधी भवन में होने पर आयोजन की अनुमति दे दी गई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा