झांसी। कचहरी चौराहे के निकट स्थित हाउस आफ फिटनेस जिम का आज भव्य शुभारंभ हो गया। इस जिम का वर्ष 2017 के एशियाई बॉडी बिल्डिंग चैंपियन तथा झांसी जिले के ग्राम बघेरा में रहने वाले कृष्णा पटेल ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। अत्याधुनिक व्यायाम मशीनों से युक्त इस जिम की उन्होंने प्रशंसा करते हुए युवाओं को संदेश दिया कि वह अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को अवश्य शामिल करें। जिम करने से न केवल तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि लंबा जीवन भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा सबसे ज्यादा समय मोबाइल में बर्बाद कर रहा है, लेकिन यदि इस समय में से 1 से 2 घंटे अपने खुद के शरीर की देखभाल के लिए निकाले, तो उसका जीवन लंबा हो सकता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक गांव से निकलकर वह भारत के लिए एशियाई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जीतेंगे। आज वह देश, विदेश में बतौर ट्रेनर काम कर रहे हैं। यदि गंभीरता के साथ जिम को अपनाया जाए, तो यह एक कैरियर भी बन सकता है। इस अवसर पर जिम के संचालक हैदर ने बताया कि जिम में युवाओं के लिए अत्याधुनिक मशीनों के साथ-साथ ट्रेनर भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग के लिए हमने मध्यम शुल्क रखा है, ताकि सारे वर्गों के युवा इस जिम का लाभ ले सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से सलामत खान, मोहम्मद शाहिद, नाजिम के अलावा ट्रेनर ऋषि शर्मा, रशीद, मोहम्मद अंसार व श्रद्धा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा