झांसी। बीते दिनों थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में नगर निगम में तैनात सफाई कर्मचारी के साथ हुई गंभीर मारपीट और प्राण घातक हमला के आरोपियों पर कठोर कार्यवाही और उन्हें गिरफ्तार कराने की मांग की लेकर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन।शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची हड्डी घर ताज कंपाउंड निवासी महिला ने ज्ञापन देते हुए बताया कि उसकका पुत्र जतिन वाल्मीक नगर निगम में स्मार्ट सिटी में चलने वाली कचरा गाड़ी में कार्य करता है।दिनांक 22 नवम्बर को मोहल्ले के रहने वाला बादल खालसा स्कूल के पास एकलव्य स्कूल झुग्गी झोपड़ी में पार्टी कर रहा था। दारू पार्टी के दौरान बादल और उसके साथियों का आपसी विवाद हो गया, जिस पर बदल के साथ उसके साथी मारपीट करने लगे, जिसकी सूचना बादल ने जतिन को देकर बचाने के लिए बुलाया। जतिन वहां पहुंचा और लड़ाई झगड़ा समाप्त कराकर बादल को अपने साथ घर ले आया। अगले दिन दिनांक 23 नवम्बर 2026 को प्रार्थीया का पुत्र जतिन सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कचरा प्लांट कांशीराम पार्क पर गाड़ी खाली करने जा रहा था, तभी वहां बाईकों पर सवार आधा दर्जन युवक आए और जतिन की कचरा गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगाकर गाली गलौज करने लगे, जिसका जतिन ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इन युवकों में दो युवक ऋषि, शनि को जतिन पहचानता है। उसके बाद जतिन अपने घर ड्यूटी समाप्त कर चला गया। दोपहर करीब तीन बजे उक्त विपक्षी शनि वाल्मीक, ऋषि वाल्मीक अपने अन्य तीन चार साथी जो अन्य समाज के थे के साथ प्रार्थीया के घर आए और गाली गलौज कर जतिन को बुलाने लगे। शोर शराबा की आवाज सुनकर जतिन घर के बाहर निकला तो ऋषि, शनि और उसके साथ आए तीन चार अज्ञात युवकों ने लाठी डंडा से जतिन पर प्राण घातक हमला कर दिया। जोर जोर से चिल्ला चिल्ला कर कह रहे आज इस को खत्म कर देंगे हत्या कर देंगे। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर जतिन को बचाने के लिए तो हमलावरों में शामिल अन्य समाज के युवक जाती सूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।इस घटना में जतिन के हाथ, पैर व अन्य जगह गंभीर चोट और कई जगह फैक्चर आया है, इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।जबकि चिकित्सक ने जतिन के हाथ और अन्य जगह और फैक्टर का एक्सरे एडवाइज किया था। लेकिन थाना सीपरी बाजार पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही इसलिए मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और हमला में शामिल अन्य समाज के हमलावरों को चिन्हित कर धाराओं की बढ़ोत्तरी नहीं कर रही है।पीड़िता ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि जतिन का पुनः मेडिकल परीक्षण कराने तथा अज्ञात अन्य समाज के हमलावरों को चिन्हित कर मुकदमे की धाराओं की बढ़ोत्तरी कराकर हमलावरों की गिरफ्तारी कराने का निर्देश जारी करें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा