बीस ग्राम नशीला पाउडर रखने का दोष सिद्ध, आरोपी पर दस हजार अर्थदंड

झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस को ओम पाल सिंह की अदालत ने बीस ग्राम नशीला पावडर सहित गिरफ्तार हुए आरोपी पर दोष सिद्ध होने पर उसे जेल में बिताई अवधि और दस हजार रुपए अर्थदंड अदा करने का आदेश सुनाया है।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून 2022 को थाना सकरार पुलिस ने मगरपुर निवासी शमशुद्दीन खान को बीस ग्राम नशीला पावडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज आरोपी पर न्यायालय में चल रहे मुकदमे के दौरान दोष सिद्ध हो गया। न्यायालय ने उसे जेल में बिताई अवधि और दस हजार रुपए अर्थदंड का आदेश सुनाया। न्यायालय ने कहा अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *