झांसी। बार बार नियमों शर्तो का उल्लंघन करने और बार बार चेतावनी देने के बावजूद भी अनियमितताएं मिलने पर रेलवे ने स्टेटिक जनरल आउटलेट का ठेका समाप्त कर दिया है। रेलवे ने निरस्तीकरण का पत्र जारी कर ठेके संचालक को अवगत कराते हुए सात दिवस में स्टॉल हटाने के निर्देश जारी कर दिए है। इसकी भनक लगते ही अब संचालक मिले हुए सात दिवस में न्यायालय जाकर रेलवे की कार्यवाही में पेंच फंसाने की जुगत में लग गया है।वीरांगना लक्ष्मी बाई रेलवे झांसी रेलवे स्टेशन पर संचालित स्टेटिक जनरल आउट लेट के संचालक एम एस संजू लता कुशवाहा निवासी शिवाजी नगर गली नंबर 17 नीयर बस स्टैंड मध्यप्रदेश को पत्र जारी करते हुए बताया कि वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पर आपकी फर्म को स्टेटिक जनरल आउट लेट का ठेका दिया गया था। स्टोल संचालित के दौरान खामियां मिलने पर बार बार चेतावनी दी गई इसके बावजूद भी रेलवे के नियमों और ठेके के दौरान दी गई शर्तों का बार बार अनुपालन नहीं किया गया, जो गंभीर अनियमितता, एवतानुबंध शर्तों के प्रति उदासीनता दर्शाता है, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से ठेका निरस्त किया जाता है, नियम शर्तों के मुताबिक आपकी जमानत राशि भी जब्त की जाती है। रेलवे ने निर्देश दिए है कि तत्काल प्रभाव से संचालन बंद कर दिया जाए। साथ ही रेलवे ने 4 दिसंबर 2026 की मध्य रात्रि तक स्टेशन पर स्थित उपकरण, सामग्री हटाने के निर्देश दिए है, अन्यथा समयावधि के बाद रेलवे उसे भी जब्त कर लेगा। रेलवे द्वारा ठेका निरस्तीकरण की कार्यवाही के बाद फर्म संचालक अब न्यायालय जाने की फ़िराक़ में है, न्यायालय जाकर रेलवे की कार्यवाही में कही न कही पेंच फंसा कर अपनी स्टॉल संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा।
अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी, न्यायालय जाने के लिए सभी स्वतंत्र है
झांसी। इस संबंध में रेलवे पीआरओ मनोज कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी रेलवे के नियम शर्ते नहीं मानेगा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। स्टेटिंग जनरल आउटलेट के ठेके निरस्त के बाद संचालक फर्म द्वारा न्यायालय में प्रकरण ले जाकर पेंच फंसाने के मामले में पीआरओ ने कहा कि सभी स्वतंत्र है, न्यायालय जाने से कोई किसी को नहीं रोक सकता, लेकिन रेलवे की शर्तों के विपरीत कार्य किसी को नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकरण में संबंधित विभाग से वार्ता करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा